दबंग आवाज़
राजसमंद के कुंभलगढ़ में सर्दी का प्रकोप, खेतों में बिछी बर्फ की चादर
7 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजसमंद पिछले कई दिनों से पूरे राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं पिछले तीन दिनों से मेवाड़ सहित आसपास के इलाकों में सर्दी का असर कम हुआ है। कोहरे के बाद लगातार तीन दिनों धूप से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वही राजसमंद के अरावली पहाड़ी क्षेत्र में बसे कुंभलगढ़ इलाके में शीतलहर का प्रकोप नजर आने लगा है। बीती रात यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं उपखंड मुख्यालय सहित आधा दर्जन गांवों में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ जम गई। कुंभलगढ़ के वरदड़ा, उदावड़ के साथ मजेरा व आसपास के गांवों में कड़ाके की ठंड के चलते वाहनों पर बर्फ की परत जम गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं खेतों में भी बर्फ की चादर बिछी दिखाई दी। हालांकि छुट्टियां खत्म होने से पर्यटकों की आवक में भी कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक शीत लहर जारी रहने की चेतावनी जारी की है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें