बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

राजसमंद के कुंभलगढ़ में सर्दी का प्रकोप, खेतों में बिछी बर्फ की चादर

राजसमंद
पिछले कई दिनों से पूरे राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं पिछले तीन दिनों से मेवाड़ सहित आसपास के इलाकों में सर्दी का असर कम हुआ है। कोहरे के बाद लगातार तीन दिनों धूप से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वही राजसमंद के अरावली पहाड़ी क्षेत्र में बसे कुंभलगढ़ इलाके में शीतलहर का प्रकोप नजर आने लगा है। बीती रात यहां का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

वहीं उपखंड मुख्यालय सहित आधा दर्जन गांवों में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर बर्फ जम गई। कुंभलगढ़ के वरदड़ा, उदावड़ के साथ मजेरा व आसपास के गांवों में कड़ाके की ठंड के चलते वाहनों पर बर्फ की परत जम गई। वहीं खेतों में भी बर्फ की चादर बिछी दिखाई दी। हालांकि छुट्टियां खत्म होने से पर्यटकों की आवक में भी कमी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक शीत लहर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें राजसमंद में कुंभलगढ़ और भी इलाके को छोड़कर बाकी जगह सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। बता दें कि राजस्थान में मौसम में फेरबदल देखने को मिल रहा है। वहीं कई जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दूसरे सप्ताह से प्रदेश में तापमान में गिरावट होने के साथ बारिश होने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें जालौर, सिरोही, पालो, जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर शामिल हैं।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…