🌿 महिला सशक्तिकरण और पोषण मिशन पर चर्चा मुलाकात के दौरान मंत्री राजवाड़े ने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण, पोषण मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को नई गति दे रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमिता योजनाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।