खरोरा में महिला समूहों ने संभाली ‘नशामुक्ति अभियान’ की कमान, विधायक अनुज शर्मा ने किया सम्मान
23 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खरोरा में महिला समूहों ने नशामुक्ति अभियान की कमान संभालकर अवैध शराब पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाई, विधायक अनुज शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। रायपुर/खरोरा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नशामुक्त समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल नगर पंचायत खरोरा में देखने को मिल रही है, जहां महिला समूहों ने आगे बढ़कर ‘नशामुक्ति अभियान’ की कमान संभाल ली है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मुहिम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों में हड़कंप मच गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खरोरा के विभिन्न वार्डों में गठित महिला समूह लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।