दबंग आवाज़
सिंहस्थ से पहले एमआर-22 सड़क का काम अटका, 193 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उज्जैन  सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी घाट तक पहुंचाने के लिए बनाई जाने वाली समानांतर सड़क (एमआर 22) को लेकर अफसर स्थिति स्पष्ट करने को तैयार नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मास्टर प्लान-2035 के हिसाब से नदी के ग्रीन बेल्ट 200 मीटर बाद प्रस्तावित सड़क को होल्ड कर दिया। अब नई सड़क कहां बनाएंगे, यह तय नहीं कर सके। इस कारण 193 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में लटका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जबकि मास्टर प्लान के हिसाब से नदी के समानांतर सड़क के लिए यूडीए ने नदी तट से 200 मीटर बाद 30 मीटर चौड़ी सड़क के लिए कई इलाकों में जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसे होल्ड नहीं करते तो अब तक सड़क निर्माण का आधा काम हो जाता, लेकिन मास्टर प्लान में शामिल सड़क के लिए जमीन चिह्नित होते ही ग्रीन बेल्ट के कई अवैध निर्माण इसकी जद में आते दिखाई दिए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें