बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

सिंहस्थ से पहले एमआर-22 सड़क का काम अटका, 193 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में

उज्जैन 
सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी घाट तक पहुंचाने के लिए बनाई जाने वाली समानांतर सड़क (एमआर 22) को लेकर अफसर स्थिति स्पष्ट करने को तैयार नहीं है। मास्टर प्लान-2035 के हिसाब से नदी के ग्रीन बेल्ट 200 मीटर बाद प्रस्तावित सड़क को होल्ड कर दिया। अब नई सड़क कहां बनाएंगे, यह तय नहीं कर सके। इस कारण 193 करोड़ का प्रोजेक्ट अधर में लटका है।

जबकि मास्टर प्लान के हिसाब से नदी के समानांतर सड़क के लिए यूडीए ने नदी तट से 200 मीटर बाद 30 मीटर चौड़ी सड़क के लिए कई इलाकों में जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी।

इसे होल्ड नहीं करते तो अब तक सड़क निर्माण का आधा काम हो जाता, लेकिन मास्टर प्लान में शामिल सड़क के लिए जमीन चिह्नित होते ही ग्रीन बेल्ट के कई अवैध निर्माण इसकी जद में आते दिखाई दिए। इसी के बाद समानांतर सड़क (एमआर-22) प्रोजेक्ट उलझन में पड़ गया।

जिम्मेदारों की चुप्पी: यह नहीं बता रहे कि नए प्लान की जरूरत क्यों?
193 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को लेकर सारे जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। वे यह बताने को तैयार नहीं है कि ग्रीन बेल्ट के बाहर मास्टर प्लान में पहले से सड़क प्रस्तावित है तो इस नए प्लान की जरूरत क्यों पड़ी? प्रतिबंधित ग्रीन बेल्ट में रिवर फ्रंट के नाम से अलग से पक्की सड़क का प्लान क्यों बनाया और नदी तट से दूरी क्या रहेगी? ग्रीन बेल्ट में हुए अवैध निर्माण को हटाने के मामले में भी सबने चुप्पी साध रखी है। अफसरों का यही रुख रहा तो शिप्रा नदी का ग्रीन बेल्ट की खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Advertisement

पूर्वी तट की तरफ सड़क निर्माण शुरू, दूसरी ओर को लेकर बच रहे समानांतर सड़क की निर्माण एजेंसी यूडीए है, इन्होंने नदी के पूर्वी तट की तरफ सड़क का काम शुरू करा दिया है। पश्चिम तट की तरफ शनि मंदिर से लेकर भूखी माता, रणजीत हनुमान, काल भैरव तक बनाई जाने वाली सड़क को लेकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। हालांकि इसके लिए यूडीए ने हाल ही में टेंडर जारी कर दिए, लेकिन टेंडर निकालने वाले यूडीए सीईओ संदीप सोनी एक सप्ताह बाद भी नदी तट से रिवर फ्रंट की दूरी नहीं बता सके।

…तो एनजीटी नियमों का उल्लंघन शिप्रा तट से 200 मीटर दूर तक ग्रीन बेल्ट है। जहां पक्के व स्थाई निर्माण प्रतिबंधित हैं। 100 मीटर एरिया तो ‘नो कंस्ट्रक्शन जोन’ है। यहां रिवर फ्रंट के नाम से 30 मीटर चौड़ा पक्का सीसी रोड निर्माण करना एनजीटी नियमों का उल्लंघन होगा। सार्वजनिक हित के लिए आवश्यक होने पर भी पक्की सड़क के बजाय पैवर ब्लॉक या अन्य काम हो सकते हैं।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सोना-चांदी भाव आज, 29 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹127,601, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 29 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 29 नवंबर: रायपुर में AQI 86 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 29 नवंबर: रायपुर में AQI 86 आज का राशिफल 29 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 29 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… छत्तीसगढ़ मंडी भाव आज, 28 नवंबर 2026 — धान, सोयाबीन, सब्ज़ी सहित सभी मंडियों के दाम ▶ STORY छत्तीसगढ़ मंडी भाव आज, 28 नवंबर 2026 — धान, सोयाबीन,… आज का पंचांग 29 नवंबर 2026: कृष्ण षष्ठी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 29 नवंबर 2026: कृष्ण षष्ठी, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 29 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 29 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… गांव की बिजली से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर, आत्मनिर्भरता का नया मॉडल तैयार कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY गांव की बिजली से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर, आत्मनिर्भरता… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक… राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की सौजन्य भेंट, शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा ▶ STORY राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने… छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और सम्मान को नई पहचान दिलाएगी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और सम्मान को नई पहचान दिलाएगी… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाताओं की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले– मैं स्वयं किसान का बेटा… करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी…