‘आपकी मुस्कान, गरियाबंद पुलिस की पहचान’: साइबर ठगी से बचाव का बड़ा संदेश लेकर आई नई लघु फिल्म
29 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस की नई लघु फिल्म "साइबर बाल रक्षक" लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने, सतर्क रहने और पुलिस से बिना डर संपर्क करने का संदेश देती है। गरियाबंद।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साइबर अपराधियों के लगातार बदलते हथकंडों के बीच गरियाबंद पुलिस ने आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से "जन चेतना से जन सुरक्षा" अभियान के तहत एक प्रभावशाली लघु फिल्म जारी की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
"साइबर बाल रक्षक" नामक इस फिल्म का उद्देश्य लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों से सावधान करना और समय रहते सतर्क रहने का संदेश देना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लघु फिल्म की कहानी एक साधारण महिला से शुरू होती है, जिसे मोबाइल पर एक आकर्षक ऑनलाइन ऑफर मिलता है। लालच में आकर वह पैसे जमा कराने की तैयारी करती है।