बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

App Store से Apple ने हटाए 1.35 लाख ऐप्स

 अगर आप iPhone यूजर हैं और ऐप्स डाउनलोड करने के लिए App Store का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। टेक दिग्गज Apple ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म से लगभग 1.35 लाख ऐप्स हटा दिए हैं। यह कदम App Store में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्यों हटाए गए इतने ऐप्स?
Apple ने ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक का समय दिया था ताकि वे अपने ट्रेडर इंफॉर्मेशन को अपडेट कर सकें। हालांकि, लाखों ऐप्स इस नियम का पालन नहीं कर पाए, जिसके चलते यूरोपीय यूनियन (EU) के नियमों के तहत Apple ने इन ऐप्स को हटा दिया।

EU के नए नियम क्या हैं?
यूरोपीय यूनियन के नए डिजिटल सर्विसेज एक्ट (DSA) के तहत, ऐप डेवलपर्स को अपने व्यापार की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। यानी, अगर किसी डेवलपर को अपना ऐप App Store पर रखना है, तो उसे अपना पता (Address), ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी। जो डेवलपर्स यह जानकारी नहीं देंगे, उनके ऐप्स को हटा दिया जाएगा।

कब लागू हुआ नया नियम?
DSA को 2023 में अस्थायी रूप से लागू किया गया था, लेकिन 17 फरवरी 2025 से यह पूरी तरह प्रभावी हो गया। इसी वजह से ऐप डेवलपर्स को 17 फरवरी तक अपनी जानकारी अपडेट करने का समय दिया गया था।

विज्ञापन
Advertisement

कब तक रहेंगे ये ऐप्स बैन?
Apple ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक डेवलपर्स अपनी आवश्यक जानकारी अपडेट नहीं करेंगे, तब तक उनके ऐप्स बैन रहेंगे। यह App Store में Apple द्वारा अब तक की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

सरकार ने सिम कार्ड रजिस्ट्रेशन पर भी जारी किया नया आदेश
इस बीच, सरकार ने घोषणा की है कि हर मोबाइल कंपनी को उन सभी व्यक्तियों को रजिस्टर करना होगा, जो ग्राहकों को सिम कार्ड बेचते हैं। यह नियम पहले से मौजूद था, लेकिन अब कंपनियों को इसे लागू करने के लिए 31 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इस नए अपडेट का उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी रोकने के लिए सिम कार्ड जारी करने के नियमों को सख्त बनाना है। इसके अलावा, सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी, जिनके नाम पर एक निश्चित संख्या से अधिक सिम कार्ड रजिस्टर किए गए हैं।

क्यों होती है कार्रवाई-
कंपनी पॉलिसी ब्रेक करने या किसी भी देश का कानून ब्रेक करने के बाद सरकार को इजाजत होती है कि वह ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी ऐप की तरफ से ऐसी कार्रवाई की गई है। गूगल की तरफ से भी प्ले स्टोर से बहुत सारी ऐप्स को डिलीट किया गया था। जबकि इससे पहले भी ऐपल की तरफ से ऐप स्टोर्स से ऐप्स डिलीट की जा चुकी हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण… मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त ▶ STORY मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी ▶ STORY छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग… पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, सेवाश्रम अस्पताल देखा ▶ STORY पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि,… ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने बनाई देश में अलग पहचान ▶ STORY ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने… कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ ▶ STORY कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने… एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा, फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी ▶ STORY एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा,…