बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

चंडीगढ़
 हरियाणा में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है. आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 

इन जिलों में ज्यादा असर: सोमवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जैसे उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दायरा और अधिक बढ़ जाएगा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। 

उमस से मिलेगी राहत: पिछले दो से तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं होने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था. बढ़ी हुई नमी और गर्म मौसम के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा. हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि सोमवार शाम से मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 

भिवानी सबसे गर्म रहा: हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान रविवार को में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस भिवानी के बोपानिया केंद्र में रिकॉर्ड किया गया. वहीं महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी बारिश के बाद तापमान में और कमी देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Advertisement

अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश: आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 25 जुलाई तक हरियाणा में 132.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 175.4 मिलीमीटर होनी चाहिए थी. यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है. फिलहाल केवल छह जिलों में सामान्य या सामान्य के आसपास वर्षा दर्ज हुई है, जबकि 16 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले चार दिनों की अच्छी बारिश से वर्षा की कमी कुछ हद तक कम हो सकती है। 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम…