बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

चंदन मिश्रा हत्याकांड: आरोपियों की बंगाल से गिरफ्तारी, पटना पुलिस-STF की बड़ी कामयाबी

पटना 

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारियां हुई हैं. सूत्रों के मुताबिक, पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि शेरू सिंह गिरोह से जुड़े शूटर्स को अरेस्ट किया गया है.

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल से आरोपियों को अरेस्ट किया है. पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या फिलहाल स्पष्ट नहीं है. बिहार पुलिस पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह के नेटवर्क को खंगालते हुए पश्चिम बंगाल पहुंची थी.

बता दें कि बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की पटना के पारस अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हथियारबंद पांच शूटर अस्पताल के भीतर दाखिल हुए थे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर चंदन को मौत के घाट उतार दिया था. इस वारदात के बाद पूरे पटना में सनसनी फैल गई थी. मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने एक के बाद एक छापेमारी शुरू कर दी थी.

विज्ञापन
Advertisement

एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को इस मामले में कहा था कि चंदन की हत्या शेरू सिंह के गुर्गों के द्वारा की गई है. शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है. शेरू और चंदन दोनों मिलकर पहले अपराध करते थे, लेकिन बीते कुछ साल पहले इन दोनों के बीच एक हत्या के मामले को लेकर दुश्मनी हो गई. उसके बाद से शेरू सिंह, चंदन मिश्रा से बैर रखने लगा था.

ADG कुंदन कृष्णन ने कहा कि चंदन-शेरू गैंग बक्सर में साल 2011 में आतंक का पर्याय था. राजेंद्र केशरी हत्याकांड में कोर्ट ने साल 2017 में इन्हें सजा सुनाई थी. शेरू सिंह पेशेवर अपराधी रहा है. वह एक बार जेल से भी भागा था, लेकिन फिर पकड़ लिया गया. आरा तनिष्क ज्वेलरी लूट में भी शेरू की भूमिका थी.

एडीजी ने कहा कि चंदन मिश्रा को मारने के लिए 5 शूटर्स आए थे. इनमें एक आरोपी बाहर कहीं रुका था और 5 शूटर्स पारस हॉस्पिटल में गए थे. एक शूटर जिसकी पहचान हुई है, वो जल्द नजर आएगा. जिन लोगों ने हथियार मुहैया कराए, उनकी भी पहचान की जा रही है. जिन्होंने गाड़ी दी, उनकी भी शिनाख्ती होगी. इसी के साथ उनकी संपत्ति भी जब्त होगी.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण… मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त ▶ STORY मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी ▶ STORY छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग… पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, सेवाश्रम अस्पताल देखा ▶ STORY पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि,… ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने बनाई देश में अलग पहचान ▶ STORY ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने… कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ ▶ STORY कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने… एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा, फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी ▶ STORY एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा,…