सफलता की कहानी
घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा
रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील पहल ने सुकमा जिले की एक होनहार बेटी के जीवन में नया उजाला भर दिया है। कभी गंभीर बीमारी के कारण घुटनों के बल चलने को मजबूर रहीं दीपिका नाग ने अपनी मेहनत और शासन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर हड्डी की टीबी (बोन टीबी) जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी है। आज वह जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा के रूप में अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रही हैं।
संघर्ष से सफलता तक की कहानी
सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम बकुला घाट निवासी स्व. तुलसीराम नाग की पुत्री दीपिका को वर्ष 2020 में गंभीर शारीरिक तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। स्थिति यह थी कि वह अपने पैरों पर खड़े होने में भी असमर्थ थीं और घुटनों के बल चलने को मजबूर थीं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुशवाहा ने गहन जांच के बाद पाया कि दीपिका को “बोन टीबी“ है। स्वास्थ्य अमले ने बच्ची को बाहर रेफर करने के बजाय जिले में ही सर्वाेत्तम चिकित्सा देने का निर्णय लिया। एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रखकर उनकी सघन निगरानी की गई।
निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता बनी संजीवनी
जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता के चलते लगभग दो वर्षों तक दीपिका का निरंतर और पूरी तरह निःशुल्क उपचार चला। इसके साथ ही, “राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम“ के तहत उन्हें नियमित जांच और पोषण आहार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान दीपिका का वजन 15 किलोग्राम बढ़ा।
पूरी तरह रोगमुक्त होकर फिर से अपने पैरों पर खड़ी होकर किया दौड़ना शुरू
बीमारी को हराने के बाद दीपिका ने अपने दृढ़ संकल्प के बल पर प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा की प्रवेश परीक्षा पास की और आज वह अपनी पढ़ाई पूरी लगन के साथ कर रही हैं। प्रशासन की ओर से लगातार स्वास्थ्य मॉनिटरिंग का सिलसिला आज भी जारी है। हाल ही में दिवाली की छुट्टियों के दौरान जिला टीबी समन्वयक श्री जयनारायण सिंह ने दीपिका के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया। इस दौरान उन्हें वर्ष 2020 की वह पुरानी तस्वीर दिखाई गई जब वह अस्पताल में भर्ती थीं। अपनी उस तस्वीर को देखकर दीपिका भावविभोर हो उठीं और उनके चेहरे पर एक संतुष्टि भरी मुस्कान बिखर गई।।
प्रशासन की संवेनशीलता के प्रति आभार
दीपिका और उनके परिवार ने नया जीवन और बेहतर भविष्य देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। सुकमा की यह बेटी आज क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Copper-Coated Brass Owl Idol — Maa Lakshmi Vahan₹1,200
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Radha Krishna Idol₹1,640उत्पाद देखें
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Copper Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,550उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Vastu Chakra Plotting Disc 6 inch — 45 Devta, 16 Zones₹750उत्पाद देखें
Iron Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Pair of Horses — Red & White Options (Resin Decor)₹2,250उत्पाद देखें
Power of Connectivity₹1,990
Iron Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,000उत्पाद देखें
Vastu Compass — Brass Lensatic Direction Finder₹799उत्पाद देखें
Stainless Steel Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,050उत्पाद देखें






















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे