बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बनेगा हाईटेक संस्कृति संग्रहालय, जन्म से मोक्ष तक दिखेगा भारतीय जीवन दर्शन

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही ऐसा सांस्कृतिक संग्रहालय विकसित होने जा रहा है, जहां जन्म से मोक्ष तक आध्यात्म का हाइटेक संगम होगा। इसके साथ ही जनजातीय विरासत, लोक परंपराएं, संस्कार और भारतीय जीवन दर्शन आधुनिक तकनीक के साथ जीवंत रूप में देखने को मिलेंगे। इस हाइटेक म्यूजियम में 3डी तकनीक से जन्म से मृत्यु तक के 16 संस्कार दिखेंगे।

बीकेटी के चंद्रिकादेवी मंदिर के पास उत्तर प्रदेश संस्कृति संग्राहलय-म्यूजियम एंड रिचुअल सेंटर परियोजना के निर्माण और क्यूरेशन कार्य के लिए राज्य सरकार ने करीब 23.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ रुपये की धनराशि जारी जारी कर दी गई है। इस परियोजना का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सोलह संस्कारों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा
इस हाईटेक संग्रहालय का सबसे खास हिस्सा क्यूरेशन फ्रेमवर्क होगा, जिसमें जन्म से मृत्यु तक भारतीय जीवन यात्रा और अर्थ, धर्म, काम तथा मोक्ष जैसे चार पुरुषार्थों को केंद्र में रखा गया है। आधुनिक तकनीकों जैसे थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, पैनोरमिक वीडियो वॉल, काइनेटिक मूर्तियां और इंटरैक्टिव इंस्टॉलेशन के जरिए अमूर्त आध्यात्मिक अवधारणाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। गैलरी वन में भारतीय रीति-रिवाजों की उत्पत्ति, वैदिक परंपराएं और प्रकृति के पांच तत्व-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के साथ उनके संबंध को दर्शाया जाएगा। यहां 270 डिग्री प्रोजेक्शन स्क्रीन पर ओरिएंटेशन फिल्म दिखाई जाएगी। इसी गैलरी में सोलह संस्कारों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, जिनमें गर्भाधान, नामकरण, अन्नप्राशन, उपनयन, विवाह, संन्यास और अंत्येष्टि जैसे संस्कार शामिल होंगे।

प्रवेश प्लाजा से ओपन थिएटर तक ढेरों सुविधाएं
परियोजना के तहत प्रवेश प्लाजा, पार्किंग, स्मारिका केंद्र, कैफेटेरिया, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, आवास ब्लॉक, ओपन थिएटर, तालाब, एडमिन ब्लॉक, निगरानी टावर और सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संग्रहालय का पूरा ढांचा पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक डिजाइन के समन्वय पर आधारित होगा। यहां आने वाले पर्यटक केवल प्रदर्शनी नहीं देखेंगे, बल्कि भारतीय संस्कारों और जीवनचक्र को अनुभव भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Advertisement

पर्यटकों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का बड़ा माध्यम बनेगा
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस परियोजना को इस तरह तैयार किया जाएगा कि यह केवल संग्रहालय न रहकर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा का जीवंत केंद्र बन जाए। यह केंद्र लखनऊ में सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देगा और देश-विदेश के पर्यटकों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने का बड़ा माध्यम बनेगा।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
पुदुचेरी में उच्च शिक्षण संस्थानों की चुनौतियों पर हुई समीक्षा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे शामिल ▶ STORY पुदुचेरी में उच्च शिक्षण संस्थानों की चुनौतियों पर हुई समीक्षा,… जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 150 विकेट के साथ तोड़ा जडेजा का रिकॉर्ड ▶ STORY जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 150 विकेट के… मुख्यमंत्री साय बोले, जनभागीदारी से सफल होगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान ▶ STORY मुख्यमंत्री साय बोले, जनभागीदारी से सफल होगा ‘मोर गांव-मोर पानी’… AI तकनीक से सुरक्षित होंगे छत्तीसगढ़ के जंगल, उदंती-सीतानदी में ट्रायल ▶ STORY AI तकनीक से सुरक्षित होंगे छत्तीसगढ़ के जंगल, उदंती-सीतानदी में… छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम को नगर पालिका का दर्जा, वर्षों पुरानी मांग पूरी ▶ STORY छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम को नगर पालिका का दर्जा, वर्षों… सुशासन की मिसाल: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई बुजुर्ग को पेंशन ▶ STORY सुशासन की मिसाल: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई बुजुर्ग को पेंशन यश ठाकुर को मिला पहला इंडिया कॉल-अप: 'यह पल मेरे पिता का है' ▶ STORY यश ठाकुर को मिला पहला इंडिया कॉल-अप: 'यह पल मेरे… हमीरपुर: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रेड क्रॉस देगा अब 2 लाख की मदद ▶ STORY हमीरपुर: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, रेड क्रॉस देगा अब… बेयर ग्रिल्स ने PM मोदी को बताया 'सबसे शक्तिशाली नेता', कहा- अच्छे लोग शांत होते हैं ▶ STORY बेयर ग्रिल्स ने PM मोदी को बताया 'सबसे शक्तिशाली नेता',… पीसीएस से आईपीएस तक: धमतरी की नई एसपी भावना पांडे की प्रेरक कहानी ▶ STORY पीसीएस से आईपीएस तक: धमतरी की नई एसपी भावना पांडे… छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, 15-16 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून ▶ STORY छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक, 15-16 जुलाई से फिर सक्रिय… लखनऊ को मिली 4,850 करोड़ की सौगात: गडकरी-राजनाथ ने किया लोकार्पण ▶ STORY लखनऊ को मिली 4,850 करोड़ की सौगात: गडकरी-राजनाथ ने किया…