बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…

वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना

मुंबई 

आरामदायक और किफायती सफर की बात आती है, तो सबसे ऊपर भारतीय रेलवे का नाम आता है. अब रेलवे यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे शानदार और हाईटेक ट्रेनें चला रही है, जिसमें तमाम ऑटोमैटिक फंक्शन मौजूद हैं. ऐसे में इन ट्रेन को आम ट्रेन की तरह ट्रीट करना कभी-कभी महंगा पड़ सकता है. इसका दिलचस्प उदाहरण देखने को मिला है कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर, जहां अपने परिजनों को Vande Bharat Train से छोड़ने के लिए पहुंचे 12 लोगों को 36000 रुपये का जुर्माना देना पड़ा।

वंदे भारत में फंस गए 12 लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला बीते रविवार का है, जब कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जब वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22415 (Varanasi-New Delhi Vande Bharat) सुबह 9:26 बजे रवाना होने को तैयार थी. इस बीच अपने परिजनों को इस ट्रेन में अंदर छोड़ने के लिए चढ़े, लेकिन 9:30 बजे ट्रेन चलने लगी और उसके उतरने से पहले ही ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो गए. ऐसे में ये 12 लोग ट्रेन में ही फंस गए।  

79 मिनट का सफर, 36 हजार जुर्माना
आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर आम ट्रेनों में देखने को मिल जाता है कि लोग अपने रिश्तेदारों को ट्रेन में बिठाने जाते हैं और कुछ लोग ट्रेन चलने के बाद बोगियों से बाहर निकलते हैं, लेकिन ऐसा ही ट्रीटमेंट वंदे भारत ट्रेन के साथ करना लोगों का महंगा पड़ गया। 

विज्ञापन
Advertisement

दरअसल, Vande Bharat में फंसे लोगों ने ट्रेन में मौजूद स्टाफ से मदद मांगी, लेकिन उनसे साफ कह दिया गया कि इस हाईटेक ट्रेन को तुरंत नहीं रोका जा सकता. ट्रेन में हंगामा होता देख वंदे भारत स्टाफ ने टूंडला कंट्रोल रूम को अलर्ट किया और आखिरकार कानपुर से 79 मिनट के सफर के बाद रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन को इटावा जंक्शन (Etawah Junction) पर बिना किसी शेड्यूल के रुकवाया गया. ट्रेन सुबह करीब 10:50 बजे इटावा स्टेशन पर पहुंची। 

इतनी महंगी पड़ी छोटी सी गलती
कानपुर सेंट्रल और इटावा जंक्शन के बीच करीब 139 km की दूरी है. Vande Bharat के इटावा स्टेशन पर रुकने के बाद इसमें फंसे 12 लोगों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) पोस्ट तक ले जाया गया. रेलवे कमर्शियल स्टाफ ने प्रति व्यक्ति को बिना वैलिड टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट के यात्रा करने पर 3,000 रुपये का जुर्माना वसूला यानी 12 लोगों से 36,000 रुपये लिए गए। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों में ऑपरेशनल सेफ्टी के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने वाले सिस्टम लगे हैं. इस पूरे मामले में RPF इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि इन लोगों के पास प्लेटफॉर्म टिकट तक नहीं था और अंदर फंसने के बाद उन्होंने ट्रेन में हंगामा भी किया था. जुर्मान वसूले जाने के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया और ऐसे गलती दोबारा न करने की चेतावनी भी दी गई। 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹133,000, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन सत्र और प्रदूषण पर बनेगी रणनीति ▶ STORY दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन… बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र और ओडिशा के तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी ▶ STORY बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र… बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का बड़ा बयान ▶ STORY बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का… OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा समझौता, डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा में AI की अहम भूमिका ▶ STORY OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, जनजातीय नायक को किया नमन ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण का किया शुभारंभ ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—सुशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—सुशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों को बेहतर सुविधाओं का दिया भरोसा ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया…