बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

WhatsApp Web पर जल्द आएगा वॉइस और वीडियो कॉल फीचर, डेस्कटॉप ऐप की जरूरत खत्म

मुंबई 

 मेटा की मैसेंजिंग कंपनी व्हाट्सएप अपने वेब यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप वेब पर जल्द ही वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा दी जा सकती है. इसका मतलब यह होगा कि यूजर्स को कॉल करने के लिए अलग से Windows या Mac के लिए व्हाट्सएप का डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए अपडेट के बाद यूज़र्स सीधा व्हाट्सएप वेब के ब्राउज़र से ही कॉल कर पाएंगे, जिससे यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप वेब से कॉलिंग करना आसान हो जाएगा.

व्हाट्सएप से जुड़े फीचर्स पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस डेवलपमेंट की जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल बीटा टेस्टिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. ऐसे में इस फीचर को व्हाट्सएप के सभी यूज़र्स तक पहुंचने में टाइम लग सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Web पर आने वाला यह कॉलिंग फीचर सिर्फ पर्सनल चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आप ग्रुप चैट में भी वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे. हालांकि, ग्रुप कॉल में कुछ सीमाएं रखी जा सकती हैं, ताकि कॉल की क्वालिटी खराब न हो और किसी तरह की रुकावट न आए. ऐसा माना जा रहा है कि एक ग्रुप कॉल में अधिकतम 32 लोग जुड़ सकेंगे, लेकिन कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. यह भी संभव है कि शुरुआत में यह लिमिट 8 या 16 लोगों तक रखी जाए.

विज्ञापन
Advertisement

व्हाट्सएप कॉल लिंक फीचर

यूज़र्स एक्सपीरियंस को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप कॉल लिंक फीचर भी पेश कर सकता है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स एक शेयर करने लायक लिंक क्रिएट कर सकेगा, जिस पर क्लिक करके दूसरे लोग सीधे वॉइस या वीडियो कॉल जॉइन कर पाएंगे. इससे अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे मोबाइल, डेस्कटॉप और वेब पर कॉल जॉइन करना काफी आसान हो जाएगा.

इसके अलावा, WhatsApp शेड्यूल्ड कॉल फीचर पर भी काम कर रहा है. इसमें यूजर पहले से वॉइस या वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकेगा. इस शेड्यूल्ड कॉल में नाम और डिस्क्रिप्शन जोड़ने का ऑप्शन होगा, ताकि बाकी लोगों को कॉल का मकसद समझ आ सके. यूजर कॉल का अनुमानित स्टार्ट और एंड टाइम भी सेट कर पाएंगे.

WABetaInfo के मुताबिक, शेड्यूल्ड कॉल अपने आप शुरू या खत्म नहीं होगी, बल्कि यह एक तरह का इवेंट होगा, जिसकी जानकारी पहले से सभी पार्टिसिपेंट्स को मिल जाएगी. इसका इंटरफेस Zoom या गूगल मीट जैसे मीटिंग प्लेटफॉर्म से मिलता-जुलता हो सकता है. कुल मिलाकर, WhatsApp Web के लिए यह अपडेट ऑनलाइन मीटिंग और ग्रुप कॉलिंग को और आसान बना सकता है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण… मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त ▶ STORY मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी ▶ STORY छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग… पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, सेवाश्रम अस्पताल देखा ▶ STORY पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि,… ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने बनाई देश में अलग पहचान ▶ STORY ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने… कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ ▶ STORY कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने… एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा, फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी ▶ STORY एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा,…