बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

सितंबर 2026 से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जानें पूरी डिटेल्स

मुंबई
 आजकल डिजिटल दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि पुराने फोन और सॉफ्टवेयर को बनाए रखना कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. इसी बीच व्हाट्सएप ने एक बड़ा ऐलान किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल सितंबर से कंपनी पुराने एंड्रॉयड वर्जन वाले फोनों पर अपना सपोर्ट बंद करने वाली है. अभी व्हाट्सएप एंड्रॉयड 5.0 और उसके ऊपर वाले डिवाइस पर चलता है, लेकिन 8 सितंबर 2026 से सिर्फ एंड्रॉयड 6.0 या उससे नए वर्जन वाले स्मार्टफोन ही ऐप इस्तेमाल कर पाएंगे। 

इसका मतलब है कि एंड्रॉयड 5.0 और 5.1 वाले फोन यूज़र्स को सितंबर के बाद मैसेजिंग, कॉल्स या कोई नई सुविधा नहीं मिलेगी. कंपनी ने नए फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया है, क्योंकि पुराने सिस्टम पर नई चीजों को चलाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में प्रभावित यूज़र्स को ऐप के अंदर ही अलर्ट दिखने शुरू हो गए हैं. व्हाट्सएप सलाह दे रहा है कि वो अपना चैट हिस्ट्री बैकअप जरूर कर लें. बैकअप गूगल ड्राइव या फोन की मेमोरी में सेव किया जा सकता है, ताकि नया फोन लेने पर पुरानी बातों को भी आसानी से रिस्टोर किया जा सके। 

भारत समेत कई देशों में पड़ेगा असर
यह बदलाव भारत, ब्राजील, साउथ-ईस्ट एशिया और अफ्रीका जैसे इलाकों में ज्यादा असर डालेगा, जहां अभी भी बहुत से लोग पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं. इन फोन्स को अक्सर सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलते, इस कारण नई जरूरतों को पूरा करना उनके लिए संभव नहीं हो पाता. जो लोग व्हाट्सएप जारी रखना चाहते हैं, उन्हें एड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर वाले एंड्रॉयड फोन को खरीदना जरूरी होगा. यह नियम व्हाट्सएप मैसेंजर और व्हाट्सएप बिजनेस दोनों पर लागू होगा। 

हालांकि, अगर आप पुराने आईओएस वर्ज़न वाला आईफोन यूज़ करते हैं, तो आपके ऊपर व्हाट्सएप के इस बदलाव का कोई असर नहीं होगा. iOS 15.1 या उसके बाद वाले वर्ज़न और iPadOS 15.1 या नए वाले डिवाइस पर व्हाट्सएप बिना किसी रुकावट चलता रहेगा. इसी बीच एक और अच्छी ख़बर आई है कि व्हाट्सएप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नोटिफिकेशन बबल्स फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. फेसबुक मैसेंजर पर यह सुविधा पहले से उपलब्ध है, जहां चैट एक छोटे फ्लोटिंग बबल के रूप में दिखती है। 

विज्ञापन
Advertisement

इससे यूज़र्स को दूसरे ऐप्स में काम करते हुए भी मैसेज पढ़ने में और रिप्लाई करने में आसानी होती है. अब इस फीचर को व्हाट्सएप पर भी लाया जा रहा है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप का बबल फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में नहीं आया है, लेकिन जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है. इससे एंड्रॉयड फोन पर मल्टीटास्टिंग और ज्यादा आसान हो जाएगी। 

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण… मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त ▶ STORY मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर HIV नियंत्रण में अव्वल, राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी ▶ STORY छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात: राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग… पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, सेवाश्रम अस्पताल देखा ▶ STORY पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का वृंदावन दौरा: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि,… ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने बनाई देश में अलग पहचान ▶ STORY ढाई साल में श्रमिक कल्याण को नई दिशा, छत्तीसगढ़ ने… कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ ▶ STORY कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक, CM साय ने… एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा, फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी ▶ STORY एयर इंडिया 1 सितंबर से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल करेगा,…