बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड से सटे जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी

लखनऊ

 उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून आज पश्चिमी यूपी में अपना असर दिखाएगा। माैसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए उत्तराखंड से सटे चार जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी के 10 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। साथ ही 23 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। रविवार को बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों और पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिली। बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 78 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बांदा में 64.4 मिमी बारिश हुई।

कल पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कमजोर पड़ने के संकेत हैं। इसके बाद मानसूनी रेखा उत्तर की ओर शिफ्ट होगी। इसके असर से मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
बारिश ने सुधारी हवा की सेहत, अगले दो दिन राजधानी में पड़ेंगी छिटपुट फुहारें

विज्ञापन
Advertisement

राजधानी में रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल चला। घने बादलों की वजह से दिन के पारे में दो डिग्री की गिरावट आई। गोमती नगर विस्तार और शहर के बाहरी इलाकों में कहीं-कहीं छिटपुट फुहारें भी पड़ीं। शाम तक माैसम सुहाना बना रहा। वहीं, बारिश से शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को भी लखनऊ में बूंदाबांदी के संकेत हैं। बूंदाबांदी से सोमवार को पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट के आसार हैं।

रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 2.4 डिग्री की बढ़त के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…