बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

धनबाद खदान हादसा: 9 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे

धनबाद

झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र स्थित केशरगढ़ में अवैध कोयला माइनिंग के दौरान एक चाल धंसने से बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस घटना में एक दर्जन मजदूरों के दबने की आशंका है जिनमें से 9 की मौत की बात सामने आ रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध कोयला तस्कर ही बचाव कार्य में जुट गए हैं जबकि अभी तक किसी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है जब केशरगढ़ के जमुनिया नामक स्थान पर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक खदान की चाल धंस गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 9 मजदूरों की मौत की सूचना है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

जेडीयू विधायक सरयू राय ने लगाए गंभीर आरोप
इस घटना के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। जेडीयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर लिखा, "बाघमारा धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "इसकी सूचना मैंने धनबाद एसएसपी को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।"

विज्ञापन
Advertisement

आए दिन होते हैं ऐसे हादसे, प्रशासन की भूमिका पर सवाल
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह क्षेत्र पहले से ही अवैध कोयला कारोबार के लिए कुख्यात रहा है जहां आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं जिनमें कई जानें जाती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना यह अवैध धंधा फल-फूल नहीं सकता।

घटना के बाद आमतौर पर पुलिस और बचाव दल के पहुंचने का इंतजार किया जाता है लेकिन इस मामले में अवैध कोयला तस्करों ने ही आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिया है ताकि मामले को दबाया जा सके और किसी भी सरकारी कार्रवाई से बचा जा सके। ऐसे में दबे हुए मजदूरों की सही संख्या और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिलना मुश्किल हो रहा है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में…