LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

झारखंड में 2 बकरी चोरों की लोगों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

जमशेदपुर

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बकरी चोरी करते पकड़े जाने पर भीड़ ने कथित तौर पर 2 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि बकरी के मालिक ने दोनों को बकरी चुराते हुए पकड़ लिया। इसके बाद मालिक ने भीड़ के साथ मिलकर उनकी पिटाई की और उनमें से एक मौके पर ही गिर गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, “हमने बकरी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अपराधियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.