LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

सोनीपत में ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहे 2 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, जांच के आदेश

सोनीपत
सोनीपत में ड्राइवरों से अवैध वसूली कर रहे 2 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिनमें एरिया इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मी शामिल है। ड्राइवरों को चालान का भय दिखाकर पैसे लेने वाले कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने के बाद यह विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। मामले का बाद इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोनीपत में ट्रैफिक पुलिस के एरिया इंचार्ज राजवीर और हवलदार विक्की हाइवे पर भारी वाहनों के चालकों को बड़े चालान का डर दिखाकर अवैध वसूली करते थे। ड्राइवरों के पास सभी दस्तावेज होने के बाद भी चालान का डर दिखाकर पैसे ऐंठते थे। पैसे लेने का किसी ने विडियो बना लिया। जिसके सामने आने के बाद दोनों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.