LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी, होली से पहले ही खाते में आएंगे 5000 रूपये

झारखंड
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि, झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री चमरा लिंडा ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। मंत्री ने बताया कि, जल्द ही महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना  की राशि आ जाएगी। जनवरी और फरवरी महीने की राशि होली से पहले महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। महिलाओं के खाते में एक साथ दो माह की राशि 5000 रुपये भेजी जाएगी।

बता दें कि, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं को दिसंबर माह के बाद से नहीं मिली है। लाभुक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं लाभुकों को खुशखबरी देते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने जानकारी दी कि, 15 मार्च तक मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में जनवरी और फरवरी माह की राशि भेज दी जाएगी।

होली से पहले सभी लाभुकों को मिलेगी मईयां सम्मान योजना की राशि
मंत्री ने कहा कि, मार्च की राशि भी विभाग को भेज दी गई है। जल्द ही यह राशि भी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि, होली से पहले सभी लाभुकों को मईयां सम्मान योजना की राशि मिल जाएगी।

क्या है मंईयां सम्मान योजना?
बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी। झारखंड में सरकार बनने के बाद से प्रदेश की सोरेन सरकार ने महिलाओं के खातों में पैसे भेजने शुरू भी कर दिए हैं। पहले महिलाओं के खाते में 1 हजार आया करते थे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.