LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

6 गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या, 41 दिन बाद जंगल से मिला कंकाल

बोधगया

बिहार के बोधगया से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले महिला का अपहरण किया और फिर 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में जला दिया। वहीं अब 41 दिन बाद महिला का कंकाल बरामद हुआ है। कपड़े, गहने और उसके जबड़े से महिला की पहचान हुई है।

भाभी से अफेयर का विरोध करती थी रिंकू
जानकारी के अनुसार, मृतका रिंकू कुमारी (20) की शादी 21 मई 2023 को डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी विकास यादव से हुई थी। बताया जा रहा है कि उसके पति का भाभी से अफेयर था, जिसका रिंकू विरोध करती थी। वहीं जंगल से कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि महिला के पति, ससुर, जेठ ने अपने साढू के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सभी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया, "15 फरवरी की सुबह जब रिंकू कोचिंग से घर वापस लौट रही थी तो हमने (पति, ससुर, जेठ और उसके साढू) उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर पहले एक गोली मारी। घायल होने के बाद उसे 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को जंगल में जला दिया।

वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला के परिजनों को कहा गया कि उनकी लड़की प्रेम-प्रसंग के चलते घर से भाग गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 17 फरवरी को बोधगया थाने में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और कोई कार्रवाई नहीं की। मृतका के भाई ने बताया कि मैं सीआरपीएफ में हूं। जब पुलिस थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैने अपने अधिकारियों से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.