बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

Google Pay में होने वाला है एक बड़ा बदलाव, सीधे बोलकर होगा पेमेंट

नई दिल्ली

भारत के यूपीआई पेमेंट ऐप Google Pay में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल गूगल पे अपने यूजर्स की सुविधा के लिए वॉइस फीचर पेश करेगा। Google Pay के लीड प्रोडक्ट मैनेजमेंट Sharath Bulusu का मानना है कि गगूल पे के नए वॉइस फीचर से ऑनलाइन पेमेंट करना आसान हो जाएगा। हालांकि वॉइस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर यह फीचर कैसे काम करेगा। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद बोलकर ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा। आगर ऐसा होता है, तो यह भारत के लिए गेम चेंजिंग फीचर हो सकता है, क्योंकि भारत में अलग-अलग भाषा के लोग मौजूद है। साथ ही एक बड़ी आबादी है, जिसे पढ़ना-लिखना नहीं आता है।

सरकार के साथ मिलकर काम कर रही Google Pay
ET की रिपोर्ट की मानें, तो GPay जल्द ही वॉइस फीचर लॉन्च करेगा। हालांकि कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। गूगल पे कहना है कि वो भारत सरकार के Bhasini जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ काम कर रहे है, जो लोगों को लोकल लैंग्वेज में पेमेंट करने वालों की मदद करेगा। गूगल पे की तरफ से जानकारी दी गई कि कंपनी मशीन लर्निंग और एआई पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि एआई और मशीन लर्निंग की मदद से ऑनलाइन फ्रॉज और धमकियों को रोकने में मदद मिल सकती है। उन्होंने भारत को एक बड़ा ऑनलाइन पेमेंट मार्केट बताया। साथ ही भारत में लगातर इनोवेशन पर निवेश करने के लिए तैयार हैं।

भारत में गगूल पे और फोनपे का दबदबा है मौजूद
Google Pay भारत का बड़ा पेमेंट ऐप है। नवंबर 2024 की रिपोर्ट की मानें, तो भारत में Google Pay की UPI में हिस्सेदारी करीब 37 फीसद है, जबकि फोनपे कि हिस्सेदारी 47.8 फीसद है। साधारण शब्दों में समझें, तो भारत के यूपीआई मार्केट में तीन कंपनियों गूगल पे, फोनपे और पेटीएम का दबदबा मौजूद है। हालांकि यूपीआई पेमेंट में कुछ कंपनियों के दबदबे को कम करने के लिए सरकार ने 30 फीसद मार्केट कैप लगाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसकी डेडलाइन को बढ़ाकर 2026 कर दिया गया है, जिससे ऑनलाइन पेमेंट के दौरान किसी तरह की दिक्कत न देखने को मिले।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण…