बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

केरल के एर्नाकुलम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना, PSC टॉपर, IRS अफसर भाई और मां की संदिग्ध मौत

केरल
केरल के एर्नाकुलम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां झारखंड के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रहस्यमयी मौत हो गई है। केरल में तैनात जीएसटी अतिरिक्त आयुक्त मनीष विजय, उनकी मां और बहन अपने आवास में मृत पाए गए। इतना ही नहीं शवों के पास फूल भी पाए गए जिससे सनसनी फैल गई।

कैसे हुआ खुलासा?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का पता तब चला जब मनीष विजय चार दिन की छुट्टी के बाद दफ्तर नहीं लौटे। उनके सहयोगी चिंता में उनके सरकारी आवास, कक्कनाड कस्टम्स क्वार्टर्स पहुंचे। वहां से तेज बदबू आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मां-बेटे और बहन की संदिग्ध मौत
जब पुलिस ने दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। मनीष और उनकी बहन शालिनी अलग-अलग कमरों में फांसी पर लटके पाए गए, जबकि उनकी मां शकुंतला बिस्तर पर मृत मिलीं। शवों के पास फूल रखे हुए थे और मां के शव को सफेद कपड़े से ढका गया था। इससे संदेह जताया जा रहा है कि पहले मां की मृत्यु हुई या कराई गई, उसके बाद दोनों भाई-बहन ने आत्महत्या की।

डायरी में मिला रहस्यमयी नोट
पुलिस को घर से एक डायरी भी मिली है, जिसमें लिखा था कि उनकी मौत की खबर विदेश में रह रही उनकी बहन को दी जाए। पुलिस इस डायरी के अन्य पन्नों को भी खंगाल रही है ताकि इस त्रासदी के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Advertisement

बहन पर चल रहा था कानूनी मुकदमा
शालिनी की जिंदगी में पिछले कुछ सालों से कानूनी परेशानियां चल रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2006 में झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में टॉप किया था और उन्हें डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया था। हालांकि, बाद में उनकी रैंक को चुनौती दी गई और उनका चयन रद्द कर दिया गया। हाल ही में इस मामले की सीबीआई जांच हुई थी और चार्जशीट दायर की गई थी। इसके चलते कोर्ट में ट्रायल चल रहा था।

पोस्टमार्टम के लिए बहन का इंतजार
पुलिस ने बताया कि शव कई दिन पुराने थे और सड़ने लगे थे। पोस्टमार्टम उनके विदेश में रह रहे तीसरे भाई-बहन के आने के बाद किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…