LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

पंजाब सरकार के आदेशों पर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया, 2 IPS अधिकारियों का तबादला

पंजाब
पंजाब सरकार के आदेशों पर एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह पर स्वप्न शर्मा को पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। आपको बता दें कि स्वप्न शर्मा पहले जालंधर से ट्रांसफर करके फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्ति किए गए थे। अब उनका फिर से तबादला करके उन्हें लुधियाना का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।

इसी के साथ ही हरमनबीर सिंह को स्वप्न शर्मा की जगह पर फिरोजपुर रेंज के DIG नियुक्त किया गया है। वहीं लुधियाना के कमिश्नर रहे कुलदीप चाहल की बात करें तो उन्हें कहां नियुक्त किया गया है उसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.