बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
आजीविका

डीएवीवी में टीचर्स के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट करेंगे कॉपियों की जांच, रिजल्ट होगा जारी

 इंदौर
 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब दो स्तर पर कॉपियों को जांचा जाएगा। सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत शिक्षकों को मूल्यांकन करना होगा। फिर परीक्षा समिति की विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कॉपियों को जांचने का काम किया जाएगा। इसके बाद ही संबंधित पाठ्यक्रम की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन ने लागू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक नई व्यवस्था अनुरूप आगामी परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन किया जाएगा।

नई व्यवस्था बनाने के पीछे असल वजह यह है कि आए दिन बीएड-एमएड, एमबीए, एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी फेल होने पर हंगामा करते हैं। कई बार खराब मूल्यांकन और मूल्यांकनकर्ताओं पर कम नंबर देने का आरोप भी लगाते हैं। विद्यार्थियों के दबाव में विश्वविद्यालय को दोबारा कॉपियों तक की जांच करनावा पड़ जाती हैं। यहीं नहीं, सैम्पलिंग और मूल्यांकनकर्ता को बुलाकर विद्यार्थी अपने सामने तक कॉपियों की जांच करवाते हैं।

समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद जारी होगा रिजल्ट

इन सारी गतिविधियों में विश्वविद्यालय का ज्यादातर समय बर्बाद होता है। इन परिस्थितियों से बचने के लिए विश्वविद्यालय ने अलग-अलग स्तर पर कॉपियों का मूल्यांकन करने का विचार किया है। इस संबंध में कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई ने भी सहमति दे दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने कहा कि नई व्यवस्था के अंतर्गत वरिष्ठ प्रोफेसर को समिति में रखेंगे, जो मूल्यांकन खत्म होने के बाद कुछ चुनिंदा विद्यार्थियों की कॉपियों को जांचेंगे। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वे कहते हैं कि यह व्यवस्था फिलहाल व्यावसायिक पाठ्यक्रम पर लागू होगी।
सीएम हेल्पलाइन पर भी होती है शिकायत

विज्ञापन
Advertisement

इन पाठ्यक्रमों के रिजल्ट बिगड़ने के बाद विद्यार्थी शिकायत करते हैं। विश्वविद्यालय अपनी प्रक्रिया पूरी भी करता है। बावजूद इसके विद्यार्थियों के रिजल्ट में संशोधन नहीं होता है तो ये सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाते हैं। डेढ़ महीने पहले बीएड तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट निकाला था। उसमें फेल होने वाले विद्यार्थियों ने तीन दिन में 80 से ज्यादा शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी। वहीं, विधि पाठ्यक्रम में फेल छात्र-छात्राएं न्यायालय की शरण लेते हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…