LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

बहादुरगढ़ में AICC ऑब्जर्वर ने किया ऐलान- इस महीने के अंत तक हरियाणा कांग्रेस का संगठन घोषित हो जाएगा

बहादुरगढ़ 
इस महीने के अंत तक हरियाणा कांग्रेस का संगठन घोषित हो जाएगा। यह कहना है एआईसीसी ऑब्जर्वर जगदीश ठाकुर का। वे बहादुरगढ़ के गोरिया टूरिस्ट कंपलेक्स में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 20 जून को पार्टी की मध्यवर्ती बैठक होगी और 30 जून से पहले प्रदेश भर के हर जिले से टॉप फाइव नेताओं की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस के संगठन की घोषणा होगी।

एआईसीसी ऑब्जर्वर जगदीश ठाकुर ने बहादुरगढ़ के गौरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात करने के साथ-साथ अलग-अलग ग्रुप्स में भी बातचीत की। जगदीश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और कांग्रेस के लिए जी जान से मेहनत करने वाले नेताओं के बारे में भी जाना। कांग्रेस जल्द ही जिला अध्यक्ष और अन्य जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने जा रही है इसलिए प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं से ऑब्जर्वर्स की टीम राय मशवरा कर रही है। बहादुरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए एआईसीसी की ओर से जगदीश ठाकुर और पीसीसी से राव दान सिंग, जयवर्धन राव और जगदीश अंतिल पहुंचे थे। 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.