LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का ऐलान- इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे, यूपी विधानसभा में सपा-कांग्रेस साथ रहेंगे

लखनऊ
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे। सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है।

प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नही देने दे रहे है।”

उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.