LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

राजनीतिक पदों पर नियुक्तियां और अधिकारियों की तबादला सूचियों का भी दौर जल्द शुरू हो सकता है

चंडीगढ़
निकाय चुनाव एवं बजट सत्र सम्पन्न होने और सरकार के करीब 6 माह का वक्त बीत जाने के बाद अब भाजपा सरकार की ओर से राजनीतिक पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला तेज किया जा सकता है। आने वाले कुछ समय में बोर्ड, निगमों में चेयरमैन एवं मार्कीट कमेटियों में चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन के पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं। इसके साथ ही अधिकारियों की तबादला सूचियों का भी दौर शुरू हो सकता है। लंबे समय से कई राजनीतिक पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई हैं। ऐसे में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी किसी न किसी तरह से सरकार में एडजस्ट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

सियासी विश्लेषक भी मानते हैं कि किसी भी राजनीतिक दल की सरकार में कार्यकर्त्ता मान-सम्मान की ख्वाहिश रखते हैं। ऐसे में भाजपा में भी बहुत से नेता व कार्यकर्त्ता अब सरकार में कहीं एडजस्ट होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में करीब दर्जनों बोर्ड एवं निगम हैं। अधिकांश पर चेयरमैन की नियुक्तियां होनी हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में मार्कीट कमेटियों के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के भी पद खाली हैं।

अफसरशाही में भी बड़े पैमाने पर हो सकते हैं तबादले
ऐसी भी चर्चा है कि अब आने वाले समय में बड़े पैमाने पर अफसरशाही में भी तबादले संभव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय से आई. ए. एस. और आई.पी. एस. अधिकारियों के तबादले नहीं हुए हैं। ऐसे में सामान्य प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए जल्द अधिकारियों की भी तबादला सूची आ सकती है। इनमें अलावा आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारियों के अलावा एच.सी. एस. एवं एच.पी.एस. अधिकारी शामिल हैं। सूत्रों अनुसार विभिन्न जिलों में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं तो वहीं चंडीगढ़ स्थित विभिन्न विभागों के प्रमुख भी इधर से उधर किए जा सकते हैं। वैसे पिछले कुछ समय से अफसरशाही का रुख बदला नजर आता है जिसकी एक बड़ी वजह है कि लापरवाह एवं भ्रष्ट अधिकारियों के प्रति मुख्यमंत्री नायब सैनी का सख्त रवैया अपनाना। मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ समय में अनेक अधिकारियों को चार्जशीट एवं निलंबित किया है तो लापरवाह अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बदलाव के साथ नई नियुक्तियां संभव
विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कुछ बदलाव के साथ नई नियुक्तिया हो सकती है। इस समय मुख्यमंत्री कार्यालय में करीब आधा दर्जन विशेष कार्याधिकारी है जिनकी राजनीतिक नियुक्तियां हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, अतिरिक्त प्रधान सचिव, उप-प्रधान सचिव सहित अनेक पद हैं। अफसरशाही और राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है। है कि जल्द कुछ नई नियुक्तिया भी संभव है। है। ये चर्चाए अब इसलिए भी जोर पकड़ने लगी है क्योंकि अब विधानसभा को करीब 6 माह का समय बीतचुका है। अभी इसी साल फरवरी और मार्च में जहां निकाय चुनाव भी सम्पन्न हो गए हैं और हरियाणा का आम बजट भी आ गया है। अब ऐसे में इन बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी रिलैक्स मोड में हैं और ऐसा माना जा रह है कि जल्द वह मुख्यमंत्री सचिवालय में आंशिक बदलाव करते हुए नई नियुक्तियां भी कर सकते हैं। इन नई नियुक्तियों में एक या दो नए ओ.एस. डी. बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.