बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई, कप्तान शांतो ने कहा- हम 300 रन नहीं बना पाते

नई दिल्ली
बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई है। बांग्लादेश को पहले इंडिया और अब न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह टीम टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने हार का कारण बताया और उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स पर भी गुस्सा जाहिर किया। नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 236 रन बना सकी थी। न्यूजीलैंड ने 237 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। खराब शॉट सिलेक्शन, बहुत अधिक डॉट बॉल खेलना, स्पिनरों के खिलाफ योजना की कमी और गलत समय आउट होने के कारण रावलपिंडी में सपाट पिच पर भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। कप्तान शांतो ने जरूर 110 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि जाकिर अली ने फिर से 45 रनों की पारी खेली।

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर यह सचमुच निराशाजनक है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और फील्डिंग के मामले में हमें काफी सुधार करने की जरूरत है। मैंने कई बार कहा है कि बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें काफी सुधार करने की जरूरत है, लेकिन हमने बार-बार वही गलतियां कीं। हमें अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के बाद, हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ बदलाव करेंगे और अलग-अलग तरीकों के बारे में सोचेंगे और अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।"

जब उनसे पूछा गया कि वे किस तरह के बदलावों की बात कर रहे हैं, तो शांतो ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं, बल्कि उनकी सोच और वर्किंग प्रोसेस में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब यह नहीं था कि खिलाड़ियों में बदलाव होगा। मुझे लगता है कि हमें अपनी थॉट प्रोसेस में बदलाव करने की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी करते समय अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है, ताकि टीम के लिए अधिक योगदान दे सकें।"

विज्ञापन
Advertisement

कप्तान शांतो ने आगे कहा, "दरअसल यह हमें ही करना है। अगर हम बहुत ज्यादा बदलाव करेंगे, तो बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो जाएगी। इसलिए हमें अपने पास मौजूद संसाधनों को मौके देने होंगे।" उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे ऐसी टीम नहीं हैं, जो हर दिन 300 से ज्यादा रन बना सकें। भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप के बाद से बांग्लादेश ने 24 फरवरी को खेले गए मैच को मिलाकर कुल 23 मैच खेले हैं और केवल एक बार ही 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

वनडे में 300 रन बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही बांग्लादेश की टीम को लेकर कप्तान ने कहा, "हम नियमित रूप से 300 रन नहीं बना पाते। यह सच्चाई है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमें नियमित रूप से 300 रन बनाने की आदत डालनी होगी; कभी-कभार नहीं। इसलिए हमें नियमित रूप से अभ्यास करना होगा और अच्छी विकेटों पर मैच खेलना होगा, बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना होगा और रन बनाने होंगे।"

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा… हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल, बढ़ा मान-सम्मान ▶ STORY हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल,… सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी…