LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर बड़ी खबर, राजनीति में होगी एंट्री, किया बड़ा ऐलान

पंजाब 
दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीति में उतरने का धमाकेदार ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह ऐलान उन्होंने एक रैली दौरान मीडिया से रू-ब-रू होते हुए किया है। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, अभी इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है।  

गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिस्टम के अंदर आकर ही इंसाफ का मुद्दा उठाया जा सकता है। उन्होंने यह ऐलान सिद्धू मूसेवाला की बरसी से पहले किया गया है। उनके समर्थकों की नई उम्मीदें जाग गई हैं। पिता बलकौर ने कहा कि वह अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और इंसाफ की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजनीति में मैदान में उतर रहे हैं। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस की टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ी थी।  

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.