LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर, इंतजार खत्म! HSSC इस दिन जारी करेगा पैंडिग रिजल्ट

हरियाणा 
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी HSSC पिछले लंबे समय से पेंडिंग चल रहे करीब 10 हजार पदों के नतीजे जल्द घोषित कर सकता है। इन नतीजों का इंतजार काफी समय से युवा कर रहे हैं।  
इन नतीजों में ग्रुप डी, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़ा वर्ग के विशेष याचिकाकर्ता उम्मीदवार भी शामिल हैं। आयोग की तरफ से अब इन सभी लंबित परिणामों को 30 जून तक घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ता है। बता दें कि 2024 में हुई कॉमर्स ग्रुप के 1290 पदों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है, जबकि 2025 की ग्रुप डी के 7596 पदों पर राज्य सरकार आयोग को चयन सूची भेजने का आग्रह कर चुकी है।

हरियाणा पुलिस सिपाही के 5600 पदों पर भर्ती का विज्ञापन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रकाशित किया था। 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसकी भर्ती नहीं निकली है। वहीं, इन पदों के उम्मीदवार दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे हैं, लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। मगर आयोग ने अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है।  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जो भी पेंडिंग रिजल्ट है, उन्हें जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।  

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.