बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

उद्यमिता से पोषण तक महिलाओं की समृद्धि का संकल्प है बजट 2025-26 : मंत्री सुश्री भूरिया

उद्यमिता से पोषण तक महिलाओं की समृद्धि का संकल्प है बजट 2025-26 : मंत्री सुश्री भूरिया

कुल 27 हजार 147 करोड़ का बजट प्रावधानित

भोपाल

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट को महिलाओं की समृद्धि का संकल्प बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये 27 हजार 147 करोड़ का बजट प्रावधानित किया गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि 'यत्र नारियस्तू पूजयन्ते, रमन्ते तत्र देवता' की भावना को आत्मसात करते हुए सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट गरीब कल्याण, युवा शक्ति, किसानों और नारी शक्ति पर केन्द्रित है।

विज्ञापन
Advertisement

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के लिये 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना' योजना में वर्ष 2025-26 में 18 हजार 669 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। 'लाड़ली लक्ष्मी' योजना में 1183 करोड़, आंगनवाड़ी सेवाएं (सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0) में 3729 करोड़ रूपये और 'विशेष पोषण आहार' योजना में 1166 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि इस वर्ष बजट में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण के लिये 350 करोड़ रूपये और पोषण अभियान (एनएनएम) में 223 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। नॉन इन्स्टीट्यूशनल केयर स्पॉनसरशिप, फॉस्टर के तहत 144 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। समेकित बाल संरक्षण योजना में 124 करोड़ रूपये का प्रावधान इस वर्ष किया गया है। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि इस बजट में महिलाओं और बच्चों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सरकार का यह प्रयास न केवल सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा बल्कि प्रदेश के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…