बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

केंद्र सरकार ने आयकर विधेयक वापस लिया, सिफारिशों को माना महत्वपूर्ण

नई दिल्ली
 सरकार ने आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने का निर्णय लिया है. बाद में लोकसभा में एक नया विधेयक पेश किया जाएगा जो आयकर अधिनियम, 1961 का स्थान लेगा. सरकार ने 13 फरवरी, 2025 को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया था और उसी दिन इसे जांच के लिए प्रवर समिति के पास भेज दिया गया था. प्रवर समिति ने 21 जुलाई, 2025 को अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश कर दी है. प्रवर समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार विधेयक में सुधार किया जाएगा.

प्रवर समिति की लगभग सभी सिफारिशें सरकार ने स्वीकार कर ली हैं. अन्य स्रोतों से भी सुझाव मिले हुए हैं जिन्हें सही विधायी अर्थ देने के लिए शामिल किया जाना जरूरी है. प्रारूपण, वाक्यांशों के संरेखण, परिणामी परिवर्तनों और परस्पर संदर्भों में कुछ सुधार किए गए हैं. इसलिए, प्रवर समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने का निर्णय लिया है.

इसके पहले बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवर समिति की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने की अनुमति मांगी. सदन की मंजूरी के बाद उन्होंने आयकर विधेयक वापस ले लिया.

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. दो बार के स्थगन के बाद दोपहर तीन बजे बैठक शुरू हुई तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवर समिति की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने की अनुमति मांगी और सभा की सहमति से सरकार ने विधेयक को वापस ले लिया.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…