बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला से गुरुग्राम अब सिर्फ 6 घंटे में! नए रूट से दो घंटे की बचत

नई दिल्ली
हरियाणा रोडवेज की बसों से चंडीगढ़ और पंचकूला से गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें इन शहरों से आने-जाने में दिल्ली में लगने वाले ट्रैफिक जाम को नहीं झेलना पड़ेगा। लोग आठ से नौ घंटे में पहुंचने की बजाय केवल छह घंटे में गुरुग्राम पहुंच सकेंगे और गुरुग्राम से वापस चंडीगढ़ या पंचकूला आ सकेंगे।

हरियाणा रोडवेज ने अपनी बसों को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) से होकर चलाने की बजाय दिल्ली से सोनीपत को जोड़ने वाले अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) से चलाने का निर्णय लिया है। इस रूट से बसों को दिल्ली को पार करने से डेढ़ से दो घंटे का अतिरिक्त समय नहीं लगेगा।
 
दिल्ली में जाम लगने की वजह से रोडवेज बस को राजधानी को पार करने में ही करीब दो घंटे लग जाते हैं। पीक आवर्स में तो दो से तीन घंटे भी लग जाते हैं। यूईआर-2 से जाने पर समय की बचत होगी और बसें सही गति से भी चल सकेंगी। हरियाणा रोडवेज ने इस रूट से चलाने के लिए नई बसें गुरुग्राम तथा पंचकूला और अन्य डिपो को दी हैं। नई बसों का ट्रायल के रूप में संचालन आरंभ भी कर दिया गया है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…