बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

छांगुर बाबा खुद को RSS की संस्था का महासचिव बताता था , अफसरों पर धौंस जमाता था ईदुल इस्लाम

लखनऊ 

धर्मांतरण रैकेट के मामले में यूपी एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर खुद को भारत प्रतीकार्थ सेवा संघ नामक संस्था का अवध प्रांत महासचिव बताता था. इस संस्था को ईदुल इस्लाम नाम का शख्स नागपुर से चला रहा था, जिसे भी एफआईआर में नामजद आरोपी बनाया गया है.

छांगुर को बनाया अवध प्रांत का महासचिव

  ईदुल इस्लाम ने संस्था के फर्जी लेटर पैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा रखी थी. संस्था का मुख्यालय नागपुर दिखाकर दावा किया जाता था कि इसका संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से है. जांच में पता चला कि ईदुल इस्लाम ने छांगुर को बाकायदा अवध प्रांत का महासचिव नियुक्त किया था. 

विज्ञापन
Advertisement

छांगुर बाबा ने खुद को "भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ" नामक संस्था का अवध प्रांत महासचिव बताया। यह संस्था ईदुल इस्लाम नामक एक दूसरे आरोपी द्वारा चलाई जा रही थी। इतना ही नहीं, इस्लाम ने नागपुर में भी एक फर्जी सेंटर खोलकर संस्था को वैध दिखाने की कोशिश की। आपको बता दें कि नागपुर में ही आरएसएस का हेडक्वार्टर है।

अधिकारियों से मिलने के दौरान छांगुर बाबा और इस्लाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले लेटरहेड का इस्तेमाल करते थे। साथ ही दोनों RSS के वरिष्ठ पदाधिकारियों का नाम लेकर खुद को प्रभावशाली और मान्यता प्राप्त संगठन का हिस्सा बताते थे।

मुस्लिम देशों से फंडिंग
ATS की FIR के अनुसार, छांगुर बाबा ने विदेशी फंडिंग के जरिए आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बनाने की योजना बनाई थी। उसे पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग मिली होने का संदेह है। जांच में सामने आया है कि 22 बैंक खातों के जरिए 60 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग किया गया।

ईडी ने किए कई खुलासे
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में यूपी और महाराष्ट्र में छांगुर बाबा के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां हैं, जिनमें अधिकतर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। मुंबई में ‘रनवाल ग्रीन्स’ नाम की एक बहुमूल्य संपत्ति संदिग्ध सौदे के जरिए खरीदी गई। छांगुर बाबा का एक कनेक्शन पनामा स्थित कंपनी ‘Logos Marine’ से भी मिला है, जिससे अंतरराष्ट्रीय फंडिंग की पुष्टि होती है।

फिलहाल छांगुर बाबा हिरासत में है और उसकी भूमिका की जांच एटीएस, एसटीएफ और ईडी द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। मामले में धार्मिक भावना को आहत करने, आतंकी गतिविधियों की साजिश, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों की धाराएं लगाई गई हैं।

खुद को बताते थे RSS का करीबी

  वे दोनों अफसरों और स्थानीय नेताओं के साथ मुलाकातों व बातचीत में खुद को आरएसएस के बड़े नेताओं का करीबी बताते थे. यही नहीं, एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि ईदुल इस्लाम ने स्थानीय प्रशासन से साठगांठ कर ग्राम समाज और तालाब की जमीनें फर्जी तरीके से खरीदवाने में भी मदद की. 

वह अफसरों को जमालुद्दीन उर्फ छांगुर को आरएसएस के नागपुर सेंटर से जुड़ी संस्था का पदाधिकारी बताता था. धर्मांतरण केस की तफ्तीश के दौरान एटीएस थाने में दर्ज एफआईआर में ईदुल इस्लाम को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा… हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल, बढ़ा मान-सम्मान ▶ STORY हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल,… सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी…