LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

डॉ. सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर सीएम हेमंत ने दी बधाई

रांची

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. सोनाझारिया मिंज यूनेस्को की सह-अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं। यह राज्य के आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य से आदिवासी समुदाय के मुद्दे, उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान होगा।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.