LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने चुनाव प्रचार के दौरान ‘आप’ सरकार पर बरसे

लुधियाना 
कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने चुनाव प्रचार के दौरान हैबोवाल में महाराज सिंह राजी, मनोहर नगर में पूनम मल्हौत्रा व पंजाब कालोनाइजर एसोसिएशन अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह लांबा व दीपक वडयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों को संबोधित किया। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, सांसद धर्मवीर गांधी, पूर्व विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर, कमलजीत सिंह कड़वल, ईश्वरजोत चीमा, पार्षद सन्नी भल्ला, पार्षद निर्मल कैड़ा, पार्षद इकबाल सिंह सोनू डीको, पूर्व पार्षद रणजीत सिंह ऊभी, महाराज सिंह राजी, पूनम मल्हौत्रा, गुरविन्द्र सिंह लांबा व दीपक वडयाल, विक्रम सिंह मोफर, राहुल डुलगच, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हैप्पी लाली, सन्नी दुर्गा, पंकज काका सहित अन्य भी उपस्थित रहे। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू ने चुनावी जंग के मैदान में मिल रहे भरपूर सर्मथन पर स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। 

आशू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए प्रौजेक्टों को ही 'आप' उम्मीदवार अपनी उपलब्धियां में गिनाकर वोटरों को भ्रमित कर रहे हैं। 'आप सरकार की कारगुजारी विधानसभा पश्चिमी विधानसभा में कांग्रेस सरकार में निर्मित सड़कों पर पैच वर्क लगाने तक सीमित रही। शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों के नवीनिकरण के दावे का मतलब सिर्फ पेंट व लीपापोती व उदघाटनी पत्थरों तक सीमित रहा। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि 19 जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। आशू आपकी आवाज बनकर आपके हितों की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ेगा। आप सिर्फ मुझे लड़ने  का मौका दें। 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.