LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
उत्तर प्रदेश

खाने में चावल बनाने को लेकर विवाद , बीजेपी नेता की पत्नी ने खुद को मारी गोली

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी नेता अतुल सिंह चौहान की पत्नी गुंजन ने खुद को गोली मार ली। खाने में चावल बनाने को लेकर महिला का अपने पति और सास के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि गुंजन गुस्से में अपने कमरे के अंदर चली गई और दो मिनट बाद खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही अतुल सिंह कमरे की ओर दौड़े। उनकी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी।

यह पूरा मामला जिले के नवी कोट नंदा नई बस्ती इलाके का है। जहां, प्रॉपर्टी डीलर अतुल सिंह चौहान, पत्नी गुंजन और पूरे परिवार के साथ रहते हैं। अतुल भाजपा के नेता भी है, उन्होंने पार्टी कि टिकट से पार्षद चुनाव भी लड़ा था। घटना के दिन अतुल काम पर गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे उसकी पत्नी गुंजन सिंह (28) ने WhatsApp पर मैसेज भेज कर उसके खाने के लिए घर बुलाया। मैसेज मिलने के कुछ ही देर बाद अतुल घर पहुंच गया। जिसके बाद गुंजन ने अपनी सांस को खाना परोसा।

शुगर की मरीज थी सांस
पुलिस ने बताया कि गुंजन की सास शुगर की मरीज है। उन्होंने खाने में परोसे गए चावल को लेकर बहू को टोका। इस बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों एक दूसरे पर बुरी तरह भड़क गए। इस दौरान अतुल ने अपनी मां का साथ दिया। जिससे पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और गुस्से में कमरे की ओर चली गई। थोड़ी देर बाद कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। अतुल दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी खून से लथपथ फर्श में पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
Advertisement

जांच में जुटी पुलिस
अतुल सिंह ने परिजनों की मदद से पत्नी गुंजन को आनन फानन में राम सागर मिश्र अस्पताल लाया। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाने को कहा। परिजन उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। जहां, प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला ने पेट में सटा कर 32 बोर पिस्टल से गोली मारी थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.