LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

रेलवे स्टेशन जा रही महिला सिपाही को बेखौफ बदमाशों ने मारी गोली

 कैमूर

कैमूर में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल पुलिसकर्मी को भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने के लिए अपने पति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रही थी, तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। घायल महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी कुदरा में किराए के मकान में रहती थी। वह भीतरी बांध करमचट थाना निवासी थीं।

पीठ में फंसी हुई है गोली
परिजनों ने बताया कि वह अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जा रही थीं और कुदरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थीं, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चलाई और फरार हो गए। भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिल राज ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी आई थीं, जिन्हें गोली लगी थी। गोली पीठ में फंसी हुई है और एक्स-रे रिपोर्ट भी आई है। मामला गंभीर है, इसलिए उन्हें बनारस रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.