LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला- हमें बेइज्जत करते हैं सीएम

पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने जोरदार हमला बोला है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश भंगेड़ी हैं। वह भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं के बीच में बोलते हैं और उनका अपमान करते हैं। हमें और पूरी बिहार की महिलाओं को सदन में बेइज्जत करते हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि सीएम बोलते रहते हैं, 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। हम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि पहले उनकी मां-बहन क्या कपड़े नहीं पहनती थीं, नंगा रहती थीं?

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी बुधवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खूब बरसीं। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि 2005 से पहले क्या बिहार में कोई काम नहीं हुआ है? सरकार को पुराना रिकॉर्ड उठाकर देखना चाहिए कि हमने क्या-क्या काम किए। महिलाओं, पिछड़ा, अति पिछड़ा सबके हित में हमने काम किए।

राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा, "नीतीश कुमार 2005 और पीएम नरेंद्र मोदी 2014 में पैदा हुए क्या। वे ऊपर से टपक गए क्या। अपने माता-पिता से पूछना चाहिए कि पहले कोई बाजार नहीं जाता था तो व्यापार कैसे होता था। हमें दो बार सदन में अपमानित किया गया।" पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पीछे 5-6 आदमी लगे हुए हैं, वो ही सब उन्हें ये सब बुलवाते हैं। नीतीश बीजेपी के गोद में बैठे हुए हैं, वे उनके कान भरते हैं।

राबड़ी देवी ने जेडीयू के नेता ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी का नाम लेकर कहा कि नीतीश की पार्टी के लोग ही उन्हें भड़काते हैं और बेइज्जत करते हैं। ये ही लोग सीएम को सीखा रहे हैं। सभी वर्ग की महिलाएं बराबर होती हैं। इसलिए किसी भी महिला का अपमान पूरे बिहार का अपमान होता है। होली पर मुसलमानों को घर में रहने की नसीहत देने के मामले पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार का गुंडा का राज है। इनकी दादागिरी चल रही है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.