बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सड़कों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए 1700 करोड़ रुपए का बजट किया आवंटित

भोपाल

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों को बारिश के पूर्व सड़कों के मेंटेनेंस और नई सड़कों के निर्माण के लिए बजट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सड़कों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए 1700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित कर दिया है। सबसे ज्यादा 188 करोड़ का बजट जबलपुर संभाग को दिया गया। सबसे कम सागर संभाग को मिला है। इससे निकाय अपने स्तर पर सड़कों का मेंटेनेंस करा सकेंगे, इससे नागरिकों को बारिश के दौरान और उसके बाद खराब सड़कों के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस राशि से तुरंत काम शुरू कराए जा सकेंगे। आमतौर पर नगरीय निकाय सड़कों के मेंटेनेंस और निर्माण के लिए राशि का इंतजार करते रहते हैं और बारिश शुरू हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

कॉलोनियों के मुख्य मार्ग की मरमत पर ज्यादा ध्यान
राशि के साथ जारी गाइडलाइन में स्पष्ट कहा गया है कि सड़कों का निर्माण और मेंटेनेंस नगरीय निकाय के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग और परामर्श से किया जाएगा। रहवासी कॉलोनियों के पहुंच मार्ग और उनके अंदर की सड़कों(New roads will be built in MP) को ठीक करने पर भी जोर दिया गया है। यहीं कहीं छोटी पुलियाओं के निर्माण की जरूरत है तो वह काम भी इस राशि से किया जा सकेगा। नगरीय विकास विभाग के इंजीनियर इन चीफ प्रदीप मिश्रा के अनुसार सड़कों के निर्माण और मेंटेनेंस के लिए 1700 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया गया है। नगरीय निकाय नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सड़कों का काम करा सकेंगे।

जबलपुर संभाग को मिली सबसे अधिक राशि
भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर नगर निगमों को सड़कों के मेंटेनेंस के लिए 25-25 करोड़ रुपए दिए गए हैं। संभागवार देखा जाए तो जबलपुर संभाग को 188 करोड़, उज्जैन संभाग को 168, इंदौर को 167, भोपाल को 165, नर्मदापुरम को 147, रीवा को 138, ग्वालियर को 110, शहडोल को 76, चंबल को 72 और सागर संभाग के निकायों को 61 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…