छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल परिसर में सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ (CSTA) के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में मत्था टेककर गुरुवाणी का श्रवण किया तथा गुरु साहिब का पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।


सिख समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस दौरान ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा को उनके द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रैंड विजन के माध्यम से विभिन्न धार्मिक आयोजनों का लाइव प्रसारण किया जाता है, जिसमें स्टेशन रोड गुरुद्वारा में प्रतिदिन गुरुग्रंथ साहिब के गुरबाणी पाठ का सीधा प्रसारण शामिल है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच रहा है।

सम्मान के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, सेवा, प्रेम और आपसी मेलजोल का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों को लाइव प्रसारण के जरिए घर-घर तक पहुँचाना उनके लिए एक सेवा कार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब से खालसा स्कूल परिसर में प्रकाशोत्सव का आयोजन हो रहा है, तब से ग्रैंड विजन नेटवर्क इसका लाइव प्रसारण कर रहा है और आगे भी समाजहित के कार्यों में नेटवर्क अपनी पूरी सहभागिता निभाता रहेगा।


इस गरिमामय कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, जी.एस. बॉम्बरा, अमोल गरुड़ी और सिख समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व गुरु नानक देव जी के एक ईश्वर, सत्य, करुणा और मानव सेवा के आदर्शों को याद करने का पर्व है, जिसे देशभर के गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर के साथ मनाया जाता है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Triangular Anti-Clockwise Spring Copper₹1,690
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Aluminum Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹950उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Nataraja Shiva Idol (Premium Vastu Murti)₹3,950उत्पाद देखें
Brass Vastu Ladder — for Career Growth₹2,500उत्पाद देखें
Green Metal Springs Anti Clockwise Set₹490
Brass Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,250उत्पाद देखें
Ashoka Pillar 10 inch — Carved Wood₹1,440
7 Running Horses Vastu Idol (Success & Growth Symbol)₹2,299उत्पाद देखें

























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे