बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

राजस्थान:सालासर बालाजी और खाटू श्याम तक हरियाणा सरकार हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू करने का प्लान बना रही

हिसार
राजस्थान स्थित सालासर बालाजी और खाटू श्याम तक हरियाणा सरकार हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू करने का प्लान बना रही है। सरकार की योजना गुरुग्राम, फरीदाबाद और हिसार से इन दोनों धार्मिक स्थलों तक यह सुविधा देने की है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बुधवार को चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियेां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में नागरिक उड्डयन से संबंधित आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का है।

बैठक में उन्होंने हिसार में बनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ माह में ही हिसार एयरपोर्ट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइसेंस मिलने के बाद लैंडिंग ट्रायल जल्द से जल्द शुरू कराया जाए ताकि कम से कम समय में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो सकें। उन्होंने अंबाला एयरपोर्ट और नारनौल के एयरो स्पोर्ट्स हब के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली।

गोयल ने गुरुग्राम, हिसार और फरीदाबाद से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के संबंध में अपडेट लेते हुए कहा कि इससे जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को जल्द निपटाया जाए। सीकर में स्थाई हेलीपैड बनाने के लिए राजस्थान सरकार से भी बातचीत होगी। बैठक में विभाग के सलाहकार एवं विशेष सचिव नरहरि सिंह बांगड़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…