LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, हरियाणा में कोरोना के नए मामले बढ़े, पिछले 24 घंटों में 4 जिलों में इतने मरीज

हरियाणा 
हरियाणा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में सूबे के चार जिलों में कुल 27 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं। इनमें फरीदाबाद में 12, गुरुग्राम और करनाल में 6-6, तथा पंचकूला में 3 नए केस शामिल हैं। प्रदेश में अब तक कुल 384 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 269 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 115 है। कुल 16 जिलों में कोविड के मरीज पाए गए हैं।

बंदिशें 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई गईं
कोविड संक्रमण की इस बढ़ती स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कोविड से संबंधित बंदिशें 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धाराओं 2, 3 और 4 के तहत यह आदेश जारी किया है। यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा, बीमारी के फैलाव को रोकने और संक्रमितों के प्रभावी इलाज के लिए आवश्यक माना गया है।

ट्रेवल हिस्ट्री और सख्त जांच व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव सुधीर राजपाल ने आदेश जारी कर कहा है कि बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की यात्रा इतिहास की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य संक्रमण के स्रोत का पता लगाकर इसके प्रसार को रोकना है। मौसमी बीमारियों के साथ कोविड के लक्षण वाले मरीजों की भी जांच की जा रही है ताकि संक्रमण का शीघ्र पता चल सके। विदेश से आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विभाग के साथ साझा करें। संक्रमित पाए जाने पर उन्हें तुरंत आइसोलेशन में रखा जाएगा और उनके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग की जाएगी।

जनता से विशेष अपील
सरकार ने नागरिकों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है। यह सभी उपाय संक्रमण की रोकथाम और स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.