LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

हरियाणा के संपाला बस अड्डे पर नीले रंग के सूटरकेस में मिली हिमानी नरवाल की लाश

 हरियाणा

 हरियाणा के संपाला बस अड्डे पर रात करीब 11 बजे एक नीले रंग का सूटरकेस मिला। इस सूटकेस को जब खोला गया तो सबके होश उड़ गए। सूटकेस में एक लड़की की लाश थी, जब शिनाख्त की गई  युवती कांग्रेस कार्यकर्ता निकली, जिसका नाम हिमानी नरवाल है। 30 वर्षीय हिमानी की मौत ने पूरे हरियाणा में हड़कंप मचा दिया है। हिमानी की बड़ी बेरहमी से गला घोंट कर हत्या की गई।

कैसे हुई हिमानी की हत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी की हत्या बहुत बेरहमी से की गई। मारने से पहले उसे खूब मारा गया, जिस कारण उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। फिर चुन्नी से उसका गला घोंट दिया गया। इसके बाद हिमानी की लाश को सूटकेस में भरकर सूनसान जगह पर फेंक दिया गया। अब पुलिस हिमानी की हत्या क्यों और किसने की? इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है। लड़की के शव को पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिमानी के घर पर ताला और फोन गुम
सूटकेस में लाश मिलने के बाद पहले हिमानी की पहचान नहीं हो पाई। कुछ घंटों बाद परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस जब हिमानी के घर विजयनगर पहुंची, तो घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस गाड़ी का पता चल सके, जिसने सूटकेस सड़क पर फेंका था। इसके अलावा हिमानी का फोन भी गायब था और इस मामले में फोन का मिलना पुलिस के लिए अहम है। पुलिस फोन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
Advertisement

हत्या के तरीके के बारे में जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी के गले में काले रंग की चुन्नी से गला घोंटा गया था और वह चुन्नी सूटकेस में ही पाई गई। हिमानी के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसके होंठों से खून बह रहा था, जिससे यह साफ होता है कि हत्या से पहले वह बहुत दर्द में रही होगी।

कांग्रेस ने SIT की मांग की
हिमानी नरवाल कांग्रेस पार्टी की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। वह पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं। उनकी हत्या ने कांग्रेस पार्टी में भी शोक की लहर दौड़ा दी है। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) गठित करने की मांग की है।

परिवार के लिए और भी दुखद घटनाएँ
हिमानी का परिवार पहले भी कई दुखद घटनाओं से गुजर चुका है। हिमानी से पहले उनके भाई की भी बेरहमी से हत्या की गई थी। इसके अलावा उनके पिता ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। ऐसे में हिमानी की हत्या ने पूरे परिवार को एक और गहरे सदमे में डाल दिया है।

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.