LIVE गुरुवार, 14 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

पति गया था काम पर, वापस लौटा तो देखा पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

हांसी 
हांसी शहर की मुल्तान कॉलोनी में 25 वर्षीय एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ललिता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार घर में मां बेटी ही थे, लड़की के पिता की 1996 में मौत हुई थी। लड़की की शादी आठ महीने पहले शहर की ही जगदीश कॉलोनी के युवक से हुईं थी। कुछ दिन से लड़की की मां बाहर गई हुई थी और दोनों पति पत्नी मुल्तान कॉलोनी स्थित घर में ही सोते थे। मंगलवार दोपहर को लड़की ने फंदा लगा लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं ललिता के पति दिवेश ने बताया कि वह आज सुबह काम पर गया था। दिन में जब वह आया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला, लेकिन उनका कोई झगड़ा नहीं था। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

लड़की के मौसेरे भाई चिराग ने बताया कि वो और ललिता की मां सब मदीना गए हुए थे, तभी उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली। चिराग ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग लड़की को तंग करते थे। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.