बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम

   नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट में अब बल्लेबाजों के बल्लों के आकार पर मैच अधिकारियों की नजरें रहेंगी. ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) मैदान पर मेटल गेज के जरिए बल्लों की औचक जांच की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है. यह नियम IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में अपनाए गए सिस्टम के आधार पर बनाया गया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली की अगुवाई वाली क्रिकेट समिति ने आईसीसी को यह सुझाव दिया था. बाली में हाल ही में हुई बैठकों के दौरान आईसीसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की समिति (CEC) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 

बल्ले को लेकर क्या है नियम?
MCC (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) के क्रिकेट नियमों के अनुसार, बल्ले के किनारों की मोटाई 1.56 इंच से ज्यादा नहीं हो सकती. इसकी अधिकतम गहराई 2.64 इंच और चौड़ाई 4.25 इंच तय की गई है. आईसीसी के नियमों में इन मानकों की जांच के लिए विशेष गेज का प्रावधान पहले से मौजूद है, लेकिन मैदान पर अचानक जांच की व्यवस्था नहीं थी। 

आईपीएल में अंपायर मैदान पर मेटल गेज रखते हैं और बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले खिलाड़ी के बल्ले की जांच करते हैं. हर पारी से पहले चौथे अंपायर दोनों ओपनर्स के बल्लों को भी जांचता है. निर्धारित आकार से बड़ा पाया जाने वाला बल्ला इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. रिप्लेसमेंट के तौर पर लाए गए बल्ले पर भी यही नियम लागू होता है। 

विज्ञापन
Advertisement

इस व्यवस्था से पहले आईपीएल में मैच से एक दिन पहले बल्लों की जांच की जाती थी. ऐसे में खिलाड़ी मैच के दौरान कोई दूसरा बल्ला इस्तेमाल कर सकते थे, जिसकी जांच नहीं हुई होती थी. नए सिस्टम ने इस गुंजाइश को खत्म कर दिया। 

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2018 में सबसे पहले मैदान पर बल्लों की औचक जांच शुरू की थी. अब आईसीसी भी इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनाने जा रहा है. हालांकि, आईपीएल में गलत आकार का बल्ला इस्तेमाल करने पर कोई अतिरिक्त जुर्माना नहीं है. आईसीसी इस मामले में क्या रुख अपनाएगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

यह पहल ऐसे समय में हो रही है, जब सफेद गेंद के क्रिकेट में बल्लेबाजों के बढ़ते दबदबे के बीच बल्ले और गेंद के संतुलन पर चर्चा तेज है. आईसीसी ने हाल में वनडे में दो नई गेंदों के नियम में बदलाव किया है, ताकि गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग में मदद मिल सके. शुभमन गिल भी टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों को अधिक मदद देने के लिए गेंद पर लार के इस्तेमाल की अनुमति बहाल करने की मांग कर चुके हैं। 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का विजन ▶ STORY शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम… धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, समाज की परंपराओं को किया नमन ▶ STORY धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल… मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर ▶ STORY मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत,… संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त… सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹126,810, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 24 नवंबर: रायपुर में AQI 98 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 24 नवंबर: रायपुर में AQI 98 आज का राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 24 नवंबर 2026: शुक्ल पूर्णिमा, पूर्णिमा ▶ STORY आज का पंचांग 24 नवंबर 2026: शुक्ल पूर्णिमा, पूर्णिमा छत्तीसगढ़ मौसम आज, 24 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 24 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… Amazon ने AI स्टार्टअप Decart की Decart Optimization Stack तकनीक खरीदने का समझौता घोषित किया ▶ STORY Amazon ने AI स्टार्टअप Decart की Decart Optimization Stack तकनीक… भारत में 92 प्रतिशत कंपनियों ने एआई एजेंट सुरक्षा घटना की बात स्वीकार की ▶ STORY भारत में 92 प्रतिशत कंपनियों ने एआई एजेंट सुरक्षा घटना…