LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेसियों में तकरार, हरियाणा कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद तेज

चरखी दादरी 
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा दौरा के दौरान गुटबाजी को लेकर दी नसीहत के बाद भी चौधरी को लेकर चरखी दादरी में राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेसियों के बीच तकरार सामने आई। इस दौरान राष्ट्रीय पर्यवेक्षक और राजस्थान के मंडावा की विधायक रीटा चौधरी बीच-बचाव करती नजर आई।

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के कारण विधानसभा में सरकार नहीं बना पायेः रीटा चौधरी
हालांकि रीटा चौधरी ने भी माना कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के कारण विधानसभा में सरकार नहीं बना पाये। अब सब कांग्रेसियों को एकजुट होकर व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। वहीं धरातल पर कार्य करने वालों को संगठन में शामिल किया जाएगा। दरअसल राष्ट्रीय कांग्रेस पर्यवेक्षक व राजस्थान के मंडावा की विधायक रीटा चौधरी, पीसीसी पर्यवेक्षक जगदीश यादव व लाल बहादुर खोवाल चरखी दादरी के रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष के अलावा संगठन बनाने को लेकर कांग्रेसियों की नब्ज टटोलने पहुंचे थे। इस दौरान मीटिंग में चौधर को लेकर काफी तकरार हुई वहीं भिवानी जिला के नेता दादरी की मीटिंग में शामिल होने पर एतराज भी जताया।

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व राजस्थान के मंडावा की विधायक रीटा चौधरी इस दौरान बीच-बचाव करती नजर आई। मीटिंग में पर्यवेक्षकों द्वारा जहां गुटबाजी से हटकर संगठन मजबूती पर जोर दिया। वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि रायशुमारी के बाद पार्टी के प्रति समर्पित, पुराना विचारधारा व सबको साथ लेकर चलने वालों को तवज्जो मिलेगी। 

संगठन होता तो आज हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती: पर्यवेक्षक
पर्यवेक्षक रीटा चौधरी ने माना कि हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी से चुनाव में नुकसान हुआ है। अगर संगठन होता तो आज हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होती। साथ ही कहा कि कांग्रेस के तीन प्रकार के घोड़े की तरह काम करने वालों को संगठन में जगह मिलेगी और हरियाणा में 30 जून तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी। जिलाध्यक्षों का संगठन बनने के बाद ही नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति होगी। वहीं भाजपा की केंद्र व हरियाणा सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ दिखावा के अलावा धरातल पर कुछ नहीं किया। जाति व धर्म के नाम पर बंटवारा करके छल से भाजपा ने सरकार बनाई है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा और मजबूत संगठन के साथ कांग्रेस देश-प्रदेश में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.