LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

पहलगाम में जिन आतंकियों ने बेकसूरों को मारा है और जिन की ये साजिश है उनको कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी: पीएम मोदी

पटना

आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी बिहार पहुंचे. पहलगाम हमले के बाद आज पीएम मोदी का ये पहला संबोधन था. पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित किया. पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का ये पहला संबोधन था. इस दौरान मोदी ने पहले पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी फिर भाषण की शुरुआत की. पीएम मोदी ने सख्त अंदाज में कहा कि पहलगाम में जिन आतंकियों ने बेकसूरों को मारा है और जिन लोगों ने इसकी साजिश रची है उनको कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी.

पूज्य बापू के दृढ़ विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा. देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है. बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं. टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया है.पीएम मोदी ने डिजिटल होने के फायदे बताए. जमीनों के दस्तावेजों के डिजिटलीकरण विवादों के निपटारे पर अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को संसद की नई इमारत मिली वहीं 30 हजार नए पंचायत भवन भी बनाए गए. सरकार की प्राथमिकता ग्राम पंचायतों को फंड देने की रही, जिससे गांवों का विकास हुआ.

विज्ञापन
Advertisement

महिलाओं को मजबूती, गरीबों को घर दिया जा रहा
लोकतंत्र ज्यादा से ज्यादा भागीदारी से सशक्त होता है. महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण से फायदा मिलेगा. बिहार की बहनों के स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के 1 हजार करोड़ की सहायता दी गई, जिससे वो सशक्त बनेंगी. लखपति दीदी भी बनाई गईं. गांवों में घर, सड़कें, शौचालय बने. गांव में लाखों करोड़ रुपये पहुंचे हैं.

रोजगार के नए मौके मिले हैं. पीएम आवाज योजना का लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो. जिन्हें घर मिला उनके चेहरे पर संतोष और आत्म विश्वास का भाव है. 4 लाख करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनवाए गए हैं. 3 करोड़ और पक्के घर गरीबों को दिए जाएंगे. आज बिहार में 10 लाख गरीब परिवारों को आर्थिक मदद भेजी गई है, जिसमें बिहार के गावों 80 हजार और शहरों के 1 लाख परिवार शामिल हैं.

यहां मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है. गांव में भी अच्छे अस्पताल बनें. बिहार में 10 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं. बिहार में जन औषधि केंद्र बनवाए गए हैं. बिहार के लोगों का 2 हजार करोड़ रुपये दवाई पर होने वाला खर्च बचा है. लाखों लोगों को मुफ्त इलाज मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि पटना में मेट्रो का काम चल रहा है. यहां से नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत हुई है. मधुबनी, बेगूसराय के लाखों लोगों को इसका फायदा मिल रहा है. मखाना दुनिया के लिए सुपरफूड है. हमने इसे जीआई टैग दिया गया है. बिहार का मखाना दुनिया भर के बाजारों तक सुपरफूड के रूप में पहुंचेगा. खेती के साथ-साथ मछली उत्पादन में भी बिहार आगे बढ़ रहा है. पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत भी सैकड़ों करोड़ रुपये के काम हुए हैं.

पहलगाम पर क्या बोले पीएम मोदी?
पहलगाम में आतंकवादियों ने मासूम लोगों को जिस बेरहमी से मारा है पूरा देश व्यथित है. सभी पीड़ित परिवारों के दुख में पूरा देश साथ खड़ा है. इस हमले में किसी ने अपना बेटा, भाई, पति मारा गया. पीएम मोदी ने कहा कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है. जिन्होंने ये हमला किया है उन आतंकियों को, इस हमले की साजिश करने वालों उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी और मिलकर रहेगी. आतंक को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया के स्प्रिट को आतंकवाद से नहीं तोड़ा जा सकता है. आतंकियों की बची कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक आकाओं की कमर तोड़ कर रहेगी.

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.