बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

धरसींवा में ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ: जनता और विधायक के बीच सीधे संवाद का बनेगा सशक्त केंद्र

विधायक कार्यालय ‘सेवा सदन’ का शुभारंभ हुआ। अब जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान और सीधा संवाद संभव होगा।

धरसींवा। क्षेत्र की जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक कार्यालय ‘सेवा सदन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‘सेवा सदन’ का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनकी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। अब नागरिक सीधे इस कार्यालय में पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। यह कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंद, अस्वस्थ एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। साथ ही क्षेत्र के विकास, सामाजिक उत्थान एवं जनहित कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई। ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ विषय पर आयोजित इस संवाद में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को रेखांकित किया।

विज्ञापन
Advertisement

मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने कहा कि ‘सेवा सदन’ केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यालय क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा सदन’ सिर्फ ईंट-पत्थरों से बना भवन नहीं, बल्कि धरसींवा की जनता की उम्मीदों, अधिकारों और सीधे संवाद का केंद्र है। अब क्षेत्रवासियों को अपने कार्यों के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लखन लाल धीवर, औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ‘सेवा सदन’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक सरल एवं प्रभावी बनेगी।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का…